ताजा खबर
राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेज
सरायकेला में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर एक कथित ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके से 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।मंगलवार को सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में रहने वाले जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर पर ब्राउन शुगर की बिक्री से जुटाए गए पैसों का बंटवारा किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जावेद अंसारी के घर पर दबिश दी।पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद छह आरोपी छत के रास्ते भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने मौके से जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी आजाद अंसारी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुल ₹7,59,650 नकद बरामद हुए। जांच में पुलिस को आशंका है कि यह रकम ब्राउन शुगर की बिक्री से अर्जित की गई थी।

इस मामले में आजाद अंसारी के अलावा जावेद अंसारी, इमरान, रसीदा खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार, प्रकाश पटेल और सिपुल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी मनोज स्वर्गीय ने सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी ने कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version