ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
परसुडीह लोको फाटक के पास रेलवे SSE पर चाकू से हमला, मोबाइल-नकदी लूटकर भागे बदमाश - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: परसुडीह लोको फाटक के समीप मंगलवार रात रेलवे कर्मचारी के साथ लूट और चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) जुनैल केरकेट्टा (44) को बदमाश ने रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, जुनैल केरकेट्टा मेन यार्ड में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर जाने के लिए निकले थे। लोको फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंचने पर एक बदमाश ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर चोट आई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल रेलकर्मी को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। परसुडीह पुलिस के अलावा रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाकों में बदमाश की तलाश शुरू की। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

नाइट ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने यार्ड और लोको फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद कई रेलकर्मियों को सुनसान रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। रेल कर्मचारियों ने संवेदनशील इलाकों में रात के समय गश्त बढ़ाने, यार्ड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नाइट शिफ्ट से लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version