ताजा खबर
धौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकातीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत2029 से भाजपा शासित राज्यों में UCC! अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भी जीरो टॉलरेंसधौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीरदेश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचानकैंसर की दवा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 90 अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाएं, सप्लायर गिरफ्तारराजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 163 सीटों पर कब्जा; कांग्रेस 103 पर सिमटीबाजार में बिक रहा सेहत बिगाड़ने वाला ‘नकली पनीर’! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, राज्यों में मचा हड़कंपरात के सन्नाटे में तड़ातड़ चली गोलियां, रांची में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंपहिंदी सीखकर भारतीय संस्कृति को समझ रहे विदेशी, झारखंड निभा रहा अहम भूमिकातीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत2029 से भाजपा शासित राज्यों में UCC! अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भी जीरो टॉलरेंस
हजारीबाग में पुलिस-अपराधियों से मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में लगी गोली, पिस्टल बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के चक्रवार जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित 13 माइल के पास चक्रवार घाटी क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैयद मोहम्मद निशान के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है। वहीं फरार हुए दो अपराधियों की तलाश में आसपास के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अपराधी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version