ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
हजारीबाग में जंगली हाथियों का हमला, ग्रामीण की कुचलकर मौत; इलाके में दहशत - aksharsamvad.com
Spread the love

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडमकी गांव में शुक्रवार तड़के जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से करीब 25 जंगली हाथियों का झुंड बराकर नदी से सटे जंगलों और गांवों के आसपास घूम रहा था। हाथियों की गतिविधियों के कारण आसपास के ग्रामीण पहले से ही भय के साये में थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शंकर पंडित किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन्हें दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकार की निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। साथ ही हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

गौरतलब है कि बराकर नदी से लगे चलकुशा, बरकट्ठा और झारखंड-बिहार सीमा के आसपास के क्षेत्रों में हर साल जंगली हाथियों का झुंड पहुंचता है। इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version