ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से नवदंपति की मौके पर मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा शहर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली स्थित साहू साइकिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, हालांकि बाद में उसने लोहरदगा-भंडरा रोड पर बीएस कॉलेज के पास पुलिस पिकेट के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान कुरसे गांव निवासी 24 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 21 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों स्कूटी से अपने रिश्तेदार अली अंसारी के घर सेरेंगहातु गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version