ताजा खबर
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्य
जेआरडी टाटा जयंती पर टाटा स्टील ने कराया इंट्रा चेस टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंट्रा चेस (शतरंज) टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टाटा स्टील के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जेआरडी टाटा की प्रेरणादायी विरासत को सम्मान देना, युवाओं में रणनीतिक सोच विकसित करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

टूर्नामेंट का आयोजन तीन अलग-अलग वर्गों में किया गया। सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स वर्ग में नविका जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रिंस कुमार दूसरे और दिव्यांश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर बॉयज वर्ग में सर्वा नायक ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंसुल आदित्य दूसरे और मोहम्मद अहयान इब्राहिम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूनियर गर्ल्स वर्ग में सनाया गुप्ता विजेता बनीं। राज नंदिनी ने दूसरा और यशना उदित ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमार आश्रुत को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर के विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में टाटा स्टील की हेड एचआरएम, अमेनिटीज, कैंटीन एंड सीडब्ल्यू सेल ऋचा केड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स संजय कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

टाटा स्टील की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल जेआरडी टाटा की स्मृति को समर्पित रही, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने का भी अवसर प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version