ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
जमशेदपुर में चेन स्नैचर्स का आतंक, 24 घंटे के भीतर 3 महिलाओं से चेन छीनकर फरार बदमाश - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचर्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा घटना शनिवार सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 की है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला आशा रानी सारंगी से बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास टहल रही थीं। इसी दौरान पैदल आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घटना की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पैदल आते हुए महिला से चेन छीनकर भागता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

इससे पहले शुक्रवार शाम सोनारी और साकची थाना क्षेत्र में भी दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुई थीं। सोनारी एरोड्रम स्थित एच रोड पर बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। हालांकि भागने के दौरान आरोपी अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। वहीं, साकची के जुबिली पार्क गेट नंबर-1 के पास सोनारी निवासी चंदना दास भी चेन स्नैचर्स का शिकार बनीं।
लगातार सामने आ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं से शहर की महिलाओं में दहशत का माहौल है। वहीं, एक के बाद एक हो रही वारदातों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version