ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में भाजपा का डीसी कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीसी कार्यालय परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। विरोध के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए और वहीं से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।

आक्रोश प्रदर्शन के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक भाजपा युवाओं की आवाज बनकर आंदोलन जारी रखेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version