ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
पलामू के जंगल में 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप, सल्फास समेत कई सामान बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगड़गवाटांड़ जंगल में शनिवार को 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। मृतका की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत सतबरवा गांव निवासी लालो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान कई अहम सामान बरामद किए हैं। इनमें सल्फास का डिब्बा, एक बड़ा मोबाइल फोन, चप्पल, पॉलिथीन में रखी लौकी, करेला, भिंडी, सब्जियों के बीज और मिठाई शामिल हैं। पुलिस इन बरामद वस्तुओं के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
नौडीहा बाजार थाना पुलिस के लालो देवी उमेश यादव की पहली पत्नी थीं और पिछले कई वर्षों से बिहार के बकरीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला जंगल तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version