
सरायकेला: जिले की कपाली ओपी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनारी के निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधि कर रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कुछ दूरी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी बताया। इसके बाद कपाली ओपी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सोनारी थाना, घोड़ाबांधा थाना और कपाली ओपी में हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में था और उसके साथ अन्य अपराधियों का कोई नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।
इस छापेमारी अभियान में चांडिल एसडीपीओ शिव कुमार, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस पदाधिकारी अंशारी कच्छप और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Trending
- पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल
- नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापस
- जपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन
- UPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचार
- बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरी
- निठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवाल
- ऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किल
- दिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तार