ताजा खबर
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्य
खरसावां में बंद घर में चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार नकद बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां थाना पुलिस ने बंद घर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, चेकबुक, आधार कार्ड और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को खरसावां थाना कांड संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(1) और 331(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। कपसाडीह (बड़ा खेड़ी) निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहसान हुसैन (21 वर्ष) और रहमत अली (21 वर्ष), दोनों निवासी कपसाडीह, थाना खरसावां के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से 7 हजार रुपये नकद, बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक, आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया।
इस अभियान में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एसआई कुंवर सोरेन, एसआई हेमंत प्रसाद सिंह, हवलदार अर्जुन कुमार तथा आरक्षी समातान महतो शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version