ताजा खबर
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्य
बागबेड़ा और जुगसलाई से 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार देर शाम बागबेड़ा और जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

उत्पाद विभाग को वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद निरीक्षक उत्पाद, धालभूम प्रक्षेत्र कुमार सत्येंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह अभियान चलाया। सबसे पहले बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान के समीप अवैध शराब बिक्री स्थल पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ स्थानीय महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखते हुए बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब जब्त कर ली। इसके बाद बागबेड़ा थाना के पीछे स्थित गुरुद्वारा मैदान के पास पार्वती देवी के घर में छापेमारी की गई, जहां से भी अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।

अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे खटीक मोहल्ला और दुखु मार्केट के सामने स्थित तीन अलग-अलग अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। यहां से भी भारी मात्रा में चुलाई शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बेचते हुए गोपाल राय को मौके से गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, बागबेड़ा और जुगसलाई में की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई है। पूरे मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version