ताजा खबर
सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किल
आदित्यपुर: अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, स्क्रैप लदे दो वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से लदे दो वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि वाहन मालिकों और संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के इलाकों में बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान एक 407 वाहन और एक छोटा हाथी वाहन से बड़ी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ।

जांच के दौरान वाहन चालक टेल्को निवासी बबलू कुमार (28) और आदित्यपुर-2 निवासी संतोष सरदार (27) से स्क्रैप परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों वाहनों के मालिकों और संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार (2 अगस्त) को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि अवैध स्क्रैप कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version