ताजा खबर
पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्य
जमशेदपुर में नशा मुक्ति रैली में शामिल युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, तीन गोली लगी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मुस्लिम बस्ती के पास स्थित कंटेनर यार्ड के समीप अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कथित तौर पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें आफताब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में घायल युवक के साथियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आफताब खान एक दिन पहले आयोजित नशा मुक्ति रैली में शामिल हुआ था और इलाके में नशे के कारोबार का विरोध कर रहा था। साथियों का आरोप है कि इसी वजह से नशा कारोबार से जुड़े लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कराया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत TMH पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही बर्मा माइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आपसी रंजिश, नशा कारोबार से जुड़े विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से बर्मा माइंस और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी शहर में बढ़ते अपराध और खुलेआम हो रही फायरिंग की घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version