ताजा खबर
सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किल
जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश - aksharsamvad.com
Spread the love

जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। वह कई संगीन मामलों में आरोपी था और उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद मंडल कारा स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल लेकर जा रही थी। जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने के बाद उसने शौच जाने की अनुमति मांगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित रूप से एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और मौके से भागने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया जाना बाकी है। सुजीत सिन्हा लंबे समय से झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी, हत्या, फायरिंग और अन्य संगठित अपराधों से जुड़े मामलों में पुलिस के रडार पर था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version