ताजा खबर
AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियां
जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश, 88 लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री जब्त - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर विभाग ने एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 88 लीटर नकली विदेशी शराब के साथ बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान बिट्टू कुमार महतो के अर्धनिर्मित मकान से करीब 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में लगभग 70 लीटर रंगीन मिश्रित शराब और दो कार्टन में पैक करीब 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब शामिल है। टीम ने मौके से शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी बरामद की। इनमें विभिन्न ब्रांड के सीलिंग कॉर्क, बोतलों के ढक्कन, फ्रंट और बैक लेबल, कैरामेल, फ्लेवरिंग सामग्री तथा नकली ब्रांडेड शराब तैयार करने के अन्य उपकरण शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली शराब को नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था। इस संबंध में संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बिट्टू महतो के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version