ताजा खबर
अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेअमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामले
सरायकेला में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love


सरायकेला: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईचागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
सोमवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमताड़–पातकुम मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में वाहन जांच और घेराबंदी अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुकहातु गांव निवासी धारीराम साव के रूप में हुई है।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 3 किलो अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और उसके फरार साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफीम के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस अब पूरे गिरोह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version