ताजा खबर
अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेअमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामले
टाटा वर्कर्स यूनियन ने माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल से यूनियन परिसर तक हुए कार्यक्रम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात श्रमिक नेता स्वर्गीय माइकल जॉन की 49वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर सुबह और शाम दो चरणों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यूनियन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए।
सुबह 7 बजे यूनियन के पदाधिकारी सबसे पहले बिष्टुपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित माइकल जॉन की समाधि पर पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य और यूनियन कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके बाद शाम 5 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने माइकल जॉन के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और श्रमिक हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और कार्यशैली आज भी श्रमिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर यूनियन के फैकल्टी सह ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने भी माइकल जॉन के जीवन और उनके लंबे श्रमिक आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माइकल जॉन वर्ष 1947 से 1977 तक लगातार लगभग 30 वर्षों तक टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रहे और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा औद्योगिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय माइकल जॉन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version