ताजा खबर
आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्कAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, तीन बदमाश और एक सुनार गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: ओलडीह ओपी क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चेन स्नैचिंग गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक डोंगल और अन्य सामान बरामद किया है।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर ओलडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान की। इसके बाद लगातार छापेमारी की गई। 3 अगस्त की रात सूचना मिली कि वसुंधरा एस्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक जर्जर क्वार्टर में तीन अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चेन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि छीनी गई सोने की चेन बिष्टुपुर के एक सुनार को बेच दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चेन बरामद कर ली।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल (26), हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक (26) और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला (28) के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version