ताजा खबर
अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेअमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीककल बैंक जाएंगे तो पहले पढ़ लें ये खबर, 21 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगी बैंक शाखाएंक्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia CEO ने बताया-कितनी है इसकी संभावनाबिहार में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: 1 करोड़ को रोजगार, 1000 छात्राओं को हर माह ₹10 हजार PhD फेलोशिपयूपी में एनकाउंटर: 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को ATS ने किया ढेर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचेतुला साप्ताहिक राशिफल, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचेंबच्चे की थम गई थी सांस, मां की भी थम रही थीं सांसें, फट चुकी थी बच्चेदानी; एमजीएम में डॉक्टरों ने बचा ली जाएशियन गेम्स में भारत का दमदार आगाज, हॉकी और टेबल टेनिस में जीत, निशानेबाजी से भी बढ़ीं उम्मीदेंRAF जमशेदपुर में रिश्वत का खेल! हवलदार से 14 हजार लेते पकड़ा गया लेखा अधिकारी, जांच में खुला बड़ा राजजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामले
सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार फिलहाल टला, पत्नी रिया की पैरोल पर टिकी परिवार की निगाहें - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परिवार ने फैसला लिया है कि उनकी पत्नी रिया सिन्हा और बेटे अक्षत कुमार के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिया सिन्हा वर्तमान में जेल में बंद हैं और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से पैरोल की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चेहल्लुम के कारण न्यायालय बंद रहने से पैरोल याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसी वजह से परिवार ने अंतिम संस्कार की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अदालत के आदेश के बाद बुधवार शाम या गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

इस बीच, सुजीत सिन्हा का शव उसके पैतृक गांव मरहा पथरा पहुंच चुका है। परिजन अंतिम दर्शन के लिए शव को सुरक्षित रखे हुए हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि रिया सिन्हा को पैरोल मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर, संभावित अंतिम संस्कार को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी। इसके बाद से यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार की नई तिथि और समय तय किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version