ताजा खबर
पूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजरनवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचानकनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना, दो भारतीय छात्रों की मौतपूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजरनवरात्र 2026, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानिए सवारी से जुड़ी मान्यताअंसारी सिंडिकेट पर UAPA केस को मंजूरी, सात अन्य लोगों पर भी चलेगा मुकदमानागालैंड की ‘अंग’ ने टोरंटो में जीता प्लेटफॉर्म प्राइज, पिता-बेटे की कहानी को मिली पहचानकनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना, दो भारतीय छात्रों की मौत
पलामू में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू: पलामू जिले के मरहा पथरा गांव में बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न कराया गया। हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुजीत सिन्हा के शव को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसके पैतृक गांव लाया गया। अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन पहले से अलर्ट था और पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को न्यायालय से पैरोल मिली। पैरोल मिलने के बाद वह अपने पुत्र अक्षत कुमार के साथ गांव पहुंचीं। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। परंपरा के अनुसार सुजीत सिन्हा के पुत्र अक्षत कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के लोग भावुक नजर आए।
प्रशासन को आशंका थी कि अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं। इसे देखते हुए हुसैनाबाद से लेकर मरहा पथरा गांव तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
सुजीत सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे, जिससे गांव में काफी भीड़ रही। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और प्रशासन की तैयारियों के कारण अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कहीं से भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने बताया कि पूरे आयोजन पर लगातार निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version