ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
आसंगी चेकडैम हादसा: चार दिन बाद दोमुहानी से मिला एनआईटी छात्र मीर तनवीर हसन का शव - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: आसंगी चेकडैम में डूबे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन का शव हादसे के चार दिन बाद गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद किया गया। कई दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। शव मिलने की खबर से परिजनों के साथ-साथ एनआईटी परिसर में भी शोक का माहौल है।
मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के निवासी थे और एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ आरआईटी के पास स्थित आसंगी चेकडैम पहुंचे थे। बताया जाता है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार चार दिनों तक खरकाई नदी और उससे जुड़े कई हिस्सों में तलाश की गई। गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी इलाके में एनडीआरएफ ने छात्र का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर छात्र के परिजन और एनआईटी जमशेदपुर के छात्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीर तनवीर हसन की मौत से एनआईटी जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में गहरा दुख है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें प्रतिभाशाली और व्यवहार कुशल छात्र बताते हुए श्रद्धांजलि दी। इस घटना के बाद छात्रों ने आसंगी चेकडैम समेत नदी और अन्य जलाशयों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Exit mobile version