ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला से चार लाख के गहनों की लूट, गला दबाकर वारदात को दिया अंजाम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा में गुरुवार रात महिला से लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए महिला का गला दबाया और उनके गले से सोने की चेन व कान की बाली लूटकर फरार हो गए। घटना में महिला घायल हो गई, जिनका स्थानीय क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तुरियाबेड़ा निवासी मंजू देवी गुरुवार रात करीब 9:30 बजे रामनगर से दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उनका पीछा कर रहा था, जबकि उसके दो साथी पहले से सुनसान स्थान पर घात लगाए बैठे थे। बताया जा रहा है कि पीछा कर रहे युवक ने अपने साथियों को फोन कर महिला के गले में सोने की चेन होने की जानकारी दी। घर से करीब 500 मीटर पहले अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने महिला को घेर लिया। एक आरोपी ने उनका गला दबा दिया ताकि वह शोर नहीं मचा सकें, जबकि दूसरे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली निकाल ली। इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक बाइक की हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मंजू देवी ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनके बेटे शंकर प्रसाद ने बताया कि लूटे गए सोने के आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। गला दबाने के कारण उनकी मां के मुंह से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें पास के क्लीनिक में भर्ती कर इलाज कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है और अपराधियों को वारदात का मौका मिल जाता है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, स्ट्रीट लाइट लगाने तथा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version