ताजा खबर
राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
जमशेदपुर: पीएमश्री उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में किशोरियों के लिए एक्सपर्ट टॉक, रिश्तों की समझ, डिप्रेशन और मोबाइल की लत पर हुई चर्चा - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, खुकड़ाडीह में किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था में आने वाले बदलाव, रिश्तों की समझ और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की पहल पर आयोजित इस “एक्सपर्ट टॉक” में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं से संवाद किया।
करीब तीन घंटे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9वीं और 10वीं की लगभग 140 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव, हार्मोनल परिवर्तन, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण, स्वस्थ रिश्तों की समझ और जीवन में सही निर्णय लेने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

तरुण कुमार ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का संवेदनशील दौर होता है। इस समय बच्चों को सही मार्गदर्शन और संवाद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आकर्षण और दोस्ती स्वाभाविक हैं, लेकिन जीवन का लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को रिश्तों की गरिमा समझने और भावनात्मक निर्णय लेने से पहले भविष्य के बारे में सोचने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव पर भी चर्चा हुई। छात्राओं को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, निजी जानकारी और फोटो-वीडियो साझा करने से बचने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी, तनाव या अवसाद महसूस हो तो परिवार, शिक्षक या विशेषज्ञ से खुलकर बात करनी चाहिए।

संवाद के दौरान छात्राओं ने भी अपने सवाल और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें नई सोच मिली है और अब वे अपने जीवन लक्ष्य और सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक महसूस कर रही हैं। छात्राओं ने विद्यालय में लड़कों के लिए भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने कहा कि किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर नियमित संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाएं भारती दुबे, बेबी मार्डी, रेशमा परवीन सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Exit mobile version