ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
आदित्यपुर में स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, 13 छात्र घायल; दो की हालत गंभीर - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों में कक्षा सातवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए मगध सम्राट हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पो से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मगध सम्राट हॉस्पिटल के समीप डायवर्सन के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो की रफ्तार अधिक थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के दौरान एक बच्चा टेम्पो के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल बच्चों का इलाज जारी है। दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बच्चे का इलाज मगध सम्राट हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि दूसरे को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल बच्चों को देखकर परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। कई अभिभावकों ने स्कूली वाहन की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन की तकनीकी स्थिति, चालक की भूमिका, ओवरलोडिंग, वाहन की रफ्तार तथा डायवर्सन स्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज और स्कूली बच्चों के परिवहन से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा, तेज रफ्तार पर नियंत्रण और बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version