ताजा खबर
टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनीटेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलकनिखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिसपीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरीICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाईसिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायबसुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेजलद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांचझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी
हजारीबाग: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का प्रयास,जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली - aksharsamvad.com
Spread the love

हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हॉफ एनकाउंटर का मामला सामने आया है। 25 जुलाई की रात हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस ने उसके मोबाइल से गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों के साथ टेलीग्राम चैट मिलने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकित ने 13 माइल में हुई गोलीबारी में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि प्रिंस खान के निर्देश पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो हाइवा वाहनों को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद मौके पर प्रिंस खान गिरोह के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़े गए थे। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अंकित ने घटना में इस्तेमाल हथियार और बम को पिपराडीह के पास लंबे समय से बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची।

अचानक पुलिस पर चला दी गोली

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अंकित ने अचानक एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने बरामद देसी पिस्तौल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में अंकित के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।घायल आरोपी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया।

मौके से हथियार और धमकी भरे पर्चे बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिसफायर गोली, एक जिंदा कारतूस, एक देसी बम और चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच के साथ गोलीबारी में शामिल अन्य आरोपियों और प्रिंस खान गिरोह से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। इस मामले में 25 जुलाई को बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया था। पुलिस अब अंकित के बयानों और बरामद सामान के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version