ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
नक्सली अनीता ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, एक करोड़ के इनामी असीम मंडल के दस्ते में थी शामिल - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई और नक्सली संगठन पर बढ़ते दबाव के बीच प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य अनीता कायम उर्फ नुनी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अनीता को नक्सली मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद उसके दस्ते से जुड़ी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखा जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में पुलिस अभियान के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के समय दस्ते के साथ थी। अभियान के दौरान पुलिस ने कई नक्सलियों को घेरा था। इसी दौरान अनीता पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकलने में सफल रही थी।

असीम मंडल के संपर्क में पहुंची थी अनीता
बताया जाता है कि मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद अनीता नक्सली संगठन के एक करोड़ रुपये के इनामी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश के संपर्क में पहुंची थी। वह करीब एक-दो दिनों तक उसके दस्ते के साथ रही। हालांकि, बाद में उसने नक्सली संगठन से दूरी बनाने का फैसला किया और वहां से निकल गई।
दस्ता छोड़ने के बाद अनीता ने अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के माध्यम से पुलिस से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अनीता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

कांड्रा में पुलिस अभियान के दौरान भागी थी
पुलिस को कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में नक्सलियों के ठहरने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ चरण उर्फ शंकर महतो और सब-जोनल कमेटी सदस्य मीना पहाड़िया को भी पकड़ा गया था।
इसी अभियान के दौरान अनीता समेत कुछ अन्य नक्सली पुलिस की घेराबंदी से निकलने में कामयाब रहे थे। जानकारी के अनुसार, अनीता मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल पांडेय और मालती मुर्मू के साथ फरार हुई थी। अनीता के खिलाफ कांड्रा थाने में मामला भी दर्ज किया गया था।
पुलिस अब अनीता से पूछताछ कर नक्सली संगठन, उसके दस्ते की गतिविधियों और अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी है। माना जा रहा है कि उसके आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के बारे में पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version