ताजा खबर
मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगीमतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी
जमशेदपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था, 501 महिलाओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को बाबूडीह स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। मंदिर समिति की ओर से आयोजित सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में 501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्वर्णरेखा नदी से जल लेने के साथ हुई। निर्धारित संख्या में महिलाएं कलश लेकर नदी तट पर पहुंचीं और विधि-विधान से जल संग्रह किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते हुए मंदिर की ओर रवाना हुईं। महिलाओं के हाथों में कलश और वातावरण में गूंजते भोलेनाथ के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया। इसके साथ ही भगवान शिव और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, क्षेत्र की समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। मंदिर समिति के सदस्य मोहन साहू ने बताया कि सावन के पावन महीने में हर वर्ष सामूहिक जलाभिषेक का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धापूर्वक शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक पूजा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने व्यवस्था संभाली। जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version