
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान एंजेल गुड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे एंजेल गुड़िया और बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा बाइक से घूमने निकले थे। दोनों सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, केल्विन लकड़ा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है
Trending
- भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद
- घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
- गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
- टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट
- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
- सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना
- गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी
- सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा