ताजा खबर
मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगीमतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी
सोन नदी में सेल्फी बनी जानलेवा, तीन किशोरियां डूबीं; एक को बचाया, दो अब भी लापता - aksharsamvad.com
Spread the love


गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार सुबह सोन नदी में बड़ा हादसा हो गया। केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव के पास नदी में स्नान और सेल्फी लेने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोरियां नदी की तेज धार में लापता हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार को पाचाडुमर स्थित सोन नदी के तट पर जल उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान तीन किशोरियां भी नदी में स्नान करने लगीं। स्नान के बाद तीनों नदी किनारे सेल्फी लेने लगीं। इसी दौरान उनका पैर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते तीनों डूबने लगीं।
घटना के बाद नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से एक किशोरी को पानी से बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, दो अन्य किशोरियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
लापता किशोरियों की पहचान बबलू प्रसाद की पुत्री जूली कुमारी और गीरवर ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। दोनों छाताकुंड उच्च विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी में लापता किशोरियों की तलाश जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटी हुई है। नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी फैलते ही पाचाडुमर समेत आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और सभी लापता किशोरियों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से नदी में जाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर गहरे पानी वाले स्थानों पर सेल्फी या फोटो लेने से बचने की सलाह दी गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version