ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च, 17-18 अगस्त को चैंबर भवन में लगेगा बाजार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 17 एवं 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को चैंबर भवन सभागार में फेयर के पोस्टर का लॉन्च किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय और महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ व्यापार, स्वरोजगार और Vocal for Local को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मानसून ट्रेड फेयर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जमशेदपुरवासियों से सपरिवार फेयर में पहुंचकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और Vocal for Local को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बनेगा। फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों की ओर से आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों और खरीदारी के कई विकल्प मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चैंबर की ओर से वर्ष में दो बार इस तरह के ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है, ताकि महिला और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिल सके।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि फेयर को सफल और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने के साथ प्रतिभागी उद्यमियों के लिए अधिक से अधिक व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी ने बताया कि फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे व्यापारियों को अपने उत्पाद नए ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को अलग-अलग उत्पादों की खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

17 और 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलने वाले मानसून ट्रेड फेयर में विभिन्न प्रकार के उत्पाद और आकर्षक खरीदारी विकल्प उपलब्ध रहेंगे। चैंबर ने शहरवासियों से सपरिवार फेयर में शामिल होने और स्थानीय एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
आयोजन की तैयारियों में उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया और कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version