ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार के गृह विभाग ने पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। इसमें विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए जैप-1 में पदस्थापित एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, वीरता पदक के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए 23 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक दिया जाएगा। इस श्रेणी में तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम भी शामिल है। आईजी रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी और डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय और आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को भी सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार के नाम भी सूची में शामिल हैं।

रांची जिला बल के एएसआई दीपक पुंज और सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो को भी उनकी सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजिता कुजूर और महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को भी सम्मानित किया जाएगा।

एसटीएफ के हवलदार इकबाल, बिन्दराय मुंडरी और विजय थापा के साथ गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए चुना गया है।

15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में इन पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक प्रदान किया जाएगा। पुलिस पदक के लिए चयनित कर्मियों में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिला बल और विशेष इकाइयों में तैनात जवान शामिल हैं। यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पण, बहादुरी और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देने के रूप में दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version