ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
टाटा मोटर्स में वेतन संरचना के पुनर्गठन पर समझौता, तीन महीने में Salary Slip में दिखेगा असर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों की वेतन संरचना के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019) के सिद्धांतों और आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए पारदर्शी, न्यायसंगत, नियमसम्मत और टिकाऊ वेतन संरचना तैयार करना है। समझौते के दौरान टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय मौजूद रहे। वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वेतन पुनर्गठन से कर्मचारियों के वैध हितों की रक्षा के साथ कंपनी की दीर्घकालिक विकास क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक मजबूती को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई सहमति को कर्मचारियों के हितों और कंपनी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लगभग तीन महीने लगेगा प्रक्रिया में

टाटा मोटर्स में प्रस्तावित वेतन पुनर्गठन को लागू करने की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद इसका प्रभाव कर्मचारियों की Salary Slip में दिखाई देगा। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि वेतन पुनर्गठन की प्रक्रिया से कर्मचारियों पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आपसी संवाद से समाधान पर जोर

यूनियन ने समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से अपनाए गए रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का समाधान आपसी विचार-विमर्श, संवाद और सहमति के माध्यम से किया जाना जरूरी है। समझौते को प्रबंधन और यूनियन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version