ताजा खबर
8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
रांची में शान से लहराया तिरंगा, CM हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दों पर दिया बड़ा संदेश - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: देशभर के साथ झारखंड में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों ने भव्य परेड के जरिए अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य लोगों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है।

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। छात्रों से जुड़े हालिया मुद्दों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों के साथ न्याय हो। मुख्यमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को जरूरी बताते हुए पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं के लिए ऐसी बेहतर नियमावली तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जो देश के सामने एक उदाहरण बन सके। समारोह में परेड की कमान फर्स्ट इन कमांड के रूप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने संभाली, जबकि सेकेंड इन कमांड की जिम्मेदारी अनिश मोमित कुजूर ने निभाई।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले लोगों की जांच की गई। निजी ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक रही। कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, अग्निशमन दल, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, जनरेटर और शौचालय की व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजधानी के विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version