ताजा खबर
8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
जमशेदपुर में शान से फहरा तिरंगा, पूरे शहर में गूंजा देशभक्ति का जयघोष - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर:  देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।उपायुक्त राजीव रंजन ने समारोह में परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान गोपाल मैदान में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों एवं पुलिस जवानों की टुकड़ियों ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया।
अपने संबोधन में उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, देश के महापुरुषों, वीर शहीदों और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखना तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

गोपाल मैदान में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कर्मियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूदगी रही। पूरे मैदान में तिरंगा लहराता नजर आया और भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version