ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - aksharsamvad.com
Spread the love

पटमदा: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पटमदा परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका झा ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद शिक्षिका कुमारी पूनम सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार, धनंजय कुमार और अलका कुमारी सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीया कुमारी, पायल दत्ता और सुप्रभा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में जोश और उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों और सहपाठियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मासिक रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास से विद्यार्थियों में पढ़ाई, अनुशासन और नियमित विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका झा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पर निर्भर करता है।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version