ताजा खबर
बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिसबुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
डेढ़टंगवा घाटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, कई लोगों के हताहत होने की सूचना - aksharsamvad.com
Spread the love

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया। कंटेनर की चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गया ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर इतनी जोरदार तरीके से ऑटो पर पलटा कि उसका पूरा ढांचा बुरी तरह पिचक गया। ऑटो में कितने लोग सवार थे और हादसे में कितनी मौतें हुई हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। कई लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

क्रेन की मदद से हटाया जा रहा कंटेनर
ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसके अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना बचाव दल के लिए बड़ी चुनौती बन गया। कंटेनर को हटाने के लिए क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। बचावकर्मी बेहद सावधानी से ऑटो तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के कारण डेढ़टंगवा घाटी में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कंटेनर के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की पुष्टि किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version