ताजा खबर
8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
मनपीटा के नए ग्राम प्रधान बने गौतम कर्मकार, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दी मंजूरी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: मनपीटा गांव में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में गौतम कर्मकार को नया ग्राम प्रधान चुना गया। मनपीटा मौजा के अंतर्गत आने वाले हुरलूंग, लुपुंगडीह, नूतनडीह और मनपीटा गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ उन्हें ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर गौतम कर्मकार के चयन पर सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी। विशेष ग्रामसभा में हुरलूंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, उपमुखिया निरंजन रूही दास, वार्ड सदस्य सिधू कर्मकार, धनंजय सिंह मुंडा, मधु मंडल, मोजन महतो, पूर्व उपमुखिया राजेश कर्मकार, अमूल्य कर्मकार, कृष्णा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गौतम कर्मकार को पगड़ी पहनाकर ग्राम प्रधान बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी की। जिम्मेदारी संभालने के बाद गौतम कर्मकार ने ग्राम एवं पूरे मौजा क्षेत्र के गांवों की सेवा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हित और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

पूर्व ग्राम प्रधान राम चरण कर्मकार को दी श्रद्धांजलि

विशेष ग्रामसभा के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राम चरण कर्मकार को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन के बाद ही ग्राम प्रधान का पद रिक्त हुआ था। गौतम कर्मकार, पूर्व प्रधान राम चरण कर्मकार के पुत्र हैं। मुखिया लीना मुंडा ने राम चरण कर्मकार के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्राम के विकास और ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके अधूरे कार्यों और जनहित से जुड़े सपनों को आगे बढ़ाना नए ग्राम प्रधान गौतम कर्मकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पारंपरिक तरीके से नए ग्राम प्रधान के चयन और ग्रामीणों की सामूहिक सहमति से आयोजित विशेष ग्रामसभा का समापन आपसी सौहार्द और एकजुटता के माहौल में हुआ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version