ताजा खबर
आधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप•JPSC चेयरमैन के घर तक पहुंची रिश्वत! CID जांच में सामने आया ₹2.5 लाख का कनेक्शन•टाटा स्टील का बड़ा दांव, सिंगापुर में ₹3,260 करोड़ का निवेश; यूरोप कारोबार पर फोकस•देर रात चाईबासा की सड़कों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशाखोरी-जमावड़े पर कसा शिकंजा•खून से लथपथ था भारतीय कैप्टन, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा; 174 यात्रियों की ऐसे बची जान•अक्टूबर से बदल गए 9 बड़े नियम, LPG से FD और NPS तक बदला सिस्टम; जानिए क्या हुआ महंगा-क्या बदला•8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापनआधी रात से सुबह तक चला ऑपरेशन, बालू के 7 हाईवा जब्त; घाटशिला में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप•JPSC चेयरमैन के घर तक पहुंची रिश्वत! CID जांच में सामने आया ₹2.5 लाख का कनेक्शन•टाटा स्टील का बड़ा दांव, सिंगापुर में ₹3,260 करोड़ का निवेश; यूरोप कारोबार पर फोकस•देर रात चाईबासा की सड़कों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशाखोरी-जमावड़े पर कसा शिकंजा•खून से लथपथ था भारतीय कैप्टन, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा; 174 यात्रियों की ऐसे बची जान•अक्टूबर से बदल गए 9 बड़े नियम, LPG से FD और NPS तक बदला सिस्टम; जानिए क्या हुआ महंगा-क्या बदला•8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
महिला की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने निकाली रैली - aksharsamvad.com
Spread the love

बिनोद केशरी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के पोडाडीहा गांव में रविवार, 16 अगस्त को ग्रामीणों ने सोमबारी पुराण की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मृतका के माता-पिता ने भी रैली में शामिल होकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ग्रामीणों और मृतका के परिजनों का आरोप है कि सोमबारी पुराण ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात करेंगे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव होगी। रैली के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच जल्द पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version