ताजा खबर
बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिसबुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
हाथियों के झुंड ने महिला को कुचला, मौत से गांव में मचा हड़कंप; 15 हाथियों का झुंड बड़कीपोना में घुसा - aksharsamvad.com
Spread the love

रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत में सोमवार की अहले सुबह हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। डाड़ीटुंगरी गांव निवासी 50 वर्षीय भानो देवी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सामने आए हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 हाथियों का झुंड, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं, सुबह बघलता की ओर से गांव में दाखिल हुआ था। हाथियों के अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष के घायल होने की भी सूचना है।

पूरे इलाके में दहशत
महिला को कुचलने के बाद हाथियों का झुंड बड़कीपोना रेलवे स्टेशन और ईदगाह मैदान की तरफ बढ़ गया। बाद में हाथी रेलवे ओवरब्रिज के समीप झाड़ियों में पहुंच गए और वहां से निकलकर लारी रोड होते हुए मायल स्टेशन की ओर बढ़ गए। हाथियों की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। झाड़ियों से हाथियों के निकलने की हर हलचल पर ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति बनती रही। कई ग्रामीण अपने घरों की छतों पर चढ़कर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे।
स्कूल को किया गया बंद
घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। लगातार माइक से घोषणा कर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील की जाती रही। सुरक्षा को देखते हुए बड़कीपोना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय को भी बंद करा दिया गया, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को हाथियों के संभावित हमले से बचाया जा सके। वन विभाग और पुलिस की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version