ताजा खबर
गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्मगांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान हड़कंप, करंट की अफवाह से मची भगदड़; कई श्रद्धालु घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

उज्जैन: सावन के दौरान महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास दर्शन की कतार में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के पास करंट फैलने की बात सामने आई। अफवाह फैलते ही कतार में खड़े लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश करने लगे। अचानक हुई हलचल के कारण कई श्रद्धालु गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।
पुलिस ने स्थिति संभाला
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने स्थिति को संभाला। भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को कतार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में उज्जैन निवासी हिंदूबाई,  मनीष, लक्ष्मीबाई, गंजबासौदा निवासी अनसूया और उनकी मां ममता, गुजरात के सिलवासा निवासी हरिश्चंद्र, सोनम और ग्वालियर निवासी सुजीत कुमार तथा खुशी शामिल हैं। गुजरात के वलसाड निवासी तुलसी और उनकी मां रेखाबाई के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version