ताजा खबर
गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्मगांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था•आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
राजस्व संग्रहण में कई विभाग पीछे, तय लक्ष्य के मुकाबले धीमी प्रगति; डीसी ने अफसरों को तेजी लाने की दी हिदायत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम जिले में कई विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभागवार राजस्व संग्रहण की स्थिति सामने आई। राज्य कर के अर्बन अंचल में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अब तक 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत और सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों और संभावित राजस्व स्रोतों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए संग्रहण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में खनन विभाग ने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 25 प्रतिशत, उत्पाद विभाग ने 32 प्रतिशत, जिला सब-रजिस्ट्रार कार्यालय ने 25 प्रतिशत और परिवहन विभाग ने 31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया है। विद्युत विभाग के जमशेदपुर, मानगो और घाटशिला प्रमंडलों में करीब 50 प्रतिशत राजस्व संग्रहण दर्ज किया गया। नगर निकायों में जेएनएसी का संग्रहण करीब 25 प्रतिशत रहा, जबकि जुगसलाई, चाकुलिया और मानगो नगर निकायों में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 40 प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रहण हुआ है। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण बढ़ाने तथा संभावित स्रोतों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में राजस्व वसूली की नियमित निगरानी और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

भू-अर्जन में तेजी, कैम्प लगाकर होगा मुआवजा भुगतान

भू-अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने विभिन्न पथ परियोजनाओं के लिए शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। लंबित मुआवजा भुगतान के मामलों में कैम्प मोड में कार्रवाई कर रैयतों को भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में सभी सीओ के साथ म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान समेत अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित किसी भी आवेदन का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों को अनावश्यक रूप से रखने पर सख्ती बरतने की बात कही गई।

नीलाम पत्र मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान डीसी ने लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन, नियमित सुनवाई और राजस्व वसूली की कार्रवाई प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, डीसीएलआर धालभूम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमओ, सभी सीओ समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version