ताजा खबर
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्चसरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
कोडरमा में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; 4 गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में पुलिस ने बैंक लूट की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में बीती रात बैंक लूट की योजना बना रहे संदिग्ध अपराधियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अपराधियों को पकड़ने के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदरवा-झरनाकुंड स्थित एक मकान में कुछ अपराधी जमा हैं और किसी बैंक को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तिलैया थाना पुलिस की टीम ने इलाके में पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही अंदर मौजूद अपराधियों में हलचल मच गई। इसी दौरान एक आरोपित ने पुलिसकर्मियों पर हथियार तान दिया। खतरा भांपते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली चलने के बाद एक आरोपित के पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ के बाद तीन साथी भी दबोचे गए

गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल कब्जे में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से तीन पिस्टल, 15 जिंदा गोलियां और पांच मैगजीन बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और आरोपितों के आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

अपराधियों को पकड़ने में थाना प्रभारी भी घायल

कार्रवाई के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के पैर में भी चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल थाना प्रभारी का हाल जाना और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली। एसपी ने हिरासत में लिए गए आरोपितों से भी पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों की नजर किस बैंक पर थी और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उनकी क्या योजना थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपितों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version