ताजा खबर
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्चसरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
सरायकेला में सर्पदंश से दो सगे भाई-बहन की मौत, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी - aksharsamvad.com
Spread the love


सरायकेला: जिले के खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में सोने के दौरान दोनों बच्चों को जहरीले सांप ने डस लिया। समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण दोनों की जान चली गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान सचिन जोंको के 11 वर्षीय पुत्र शिवा जोंको और 13 वर्षीय पुत्री सीमा जोंको के रूप में हुई है।

सुबह सोते समय सांप ने डसा
ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दोनों भाई-बहन घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चों ने उठकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और किसी जंतु के काटने की बात बताई। हालांकि, शुरुआत में परिजन स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ सके। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में हुई देरी के कारण दोनों बच्चों की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले शिवा ने तोड़ा दम
घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को करीब 11 बजे हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। अस्पताल पहुंचने के दौरान ही शिवा जोंको की हालत बेहद गंभीर हो गई और रास्ते में उसकी मौत हो गई।
वहीं, उसकी बहन सीमा जोंको को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version