ताजा खबर
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्चसरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
मानसून ट्रेड फेयर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिल रहा अच्छा रिस्पांस - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। मेले में पहुंच रहीं महिलाएं स्टॉलों पर महिला उद्यमियों के उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह लगातार बढ़ा रही हैं। बारिश के बावजूद मेले में लोगों की मौजूदगी महिला उद्यमिता के प्रति बढ़ता समर्थन स्पष्ट ही दर्शा रही है।
मानसून ट्रेड फेयर में हाथ से बनी आकर्षक मोमबत्तियां, युवा महिला उद्यमियों द्वारा तैयार बैग और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। इससे उन्हें कारोबार बढ़ाने में मदद मिल रही है।

सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने शहरवासियों से 19 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चैंबर भवन पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग महिला उद्यमियों के उत्पाद खरीदकर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करें और मेले का आनंद उठाएं।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि महिला उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मानसून ट्रेड फेयर के जरिए महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह सकारात्मक संकेत है।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि मेले में महिला उद्यमियों के उत्पादों को अच्छा रिस्पांस है। उन्होंने अंतिम दिन अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की। सचिव भरत मकानी ने कहा कि आयोजन को अच्छा समर्थन मिला है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

संयोजक सुमन नागेलिया ने बताया कि महिलाओं की मांग पर मेले की अवधि एक दिन बढ़ाई गई है। उन्होंने शहरवासियों से परिवार के साथ पहुंचकर महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की।
मेले में एनएसआईसी के जोनल हेड मनोज मोहन सिन्हा, पद्म विभूषण से सम्मानित पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, जलाराम सत्संग मंडल के प्रमुख गुणवंत भाई पारीख, गुजराती सनातन समाज की विनीता साह और कृषि उत्पादन बाजार समिति के दीपक भालोटिया भी पहुंचे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version