ताजा खबर
सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्चसरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत•ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!•जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत•सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद•LIVE VIDEO: लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की FIR•जमशेदपुर में कांग्रेस का बड़ा ऐलान! 8 अक्टूबर को निकलेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), जमशेदपुर ने की।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने और मामलों के सफल निष्पादन के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

डालसा की ओर से आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों के सौहार्दपूर्ण और त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान सरल, त्वरित और कम खर्च में किया जा सकता है। बैठक में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version