ताजा खबर
गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तारगर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश•समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन•मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
27 बार चाकू मारकर प्रिंसिपल की हत्या! 10वीं के दो छात्रों ने खोला ‘बाबू’ का राज - aksharsamvad.com
Spread the love

हैदराबाद : तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर रूपा रेड्डी की हत्या के मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसी स्कूल की 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्रों ने रूपा रेड्डी की हत्या के बाद करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार होने की कोशिश की थी। मामले की जांच में सामने आई घटनाओं ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।

चोरी कर पकड़े जाने के बाद बना हत्या का प्लान

पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब 15 दिन पहले दोनों छात्रों में से एक को स्कूल प्रिंसिपल और कुछ स्टाफ सदस्यों ने कथित तौर पर एक बैग में मोबाइल फोन और नकदी ले जाते हुए पकड़ लिया था। उसे डांट लगाई गई और बाद में रूपा रेड्डी ने उसे हॉस्टल से हटाकर नियमित कक्षा में शामिल करने का फैसला किया था।
जांचकर्ताओं का दावा है कि इस घटना के बाद छात्र के मन में प्रिंसिपल के प्रति नाराजगी पैदा हुई। पुलिस को शक है कि इसी के बाद दोनों ने रूपा के घर को निशाना बनाने की योजना तैयार की।

पांच दिन पहले रची गई थी साजिश

पुलिस के अनुसार, हत्या से करीब पांच दिन पहले दोनों छात्रों ने कथित तौर पर वारदात की योजना बनाई। इसमें प्रिंसिपल के घर में घुसने, नकदी चोरी करने और सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन का पता लगाने की तैयारी शामिल थी।
11 अगस्त को एक छात्र कथित तौर पर घर के कंपाउंड की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा, जबकि दूसरा बाहर इंतजार करता रहा। घर के अंदर पहुंचने के बाद छात्र ने कथित तौर पर नकदी ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान रूपा रेड्डी ने उसे देख लिया।

‘बाबू’ शब्द बना जांच की अहम कड़ी

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले रूपा रेड्डी अपनी मौसी से फोन पर बात कर रही थीं। फोन बंद होने से कुछ देर पहले उन्होंने बातचीत के दौरान ‘बाबू’ शब्द का इस्तेमाल किया था। यह बातचीत पुलिस के लिए अहम सुराग बनी।
11 अगस्त को रूपा रेड्डी घर में अकेली थीं। बाद में वह मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस के अनुसार, उनके शरीर पर चाकू से 27 वार किए गए थे। हत्या के बाद आरोपी छात्र कथित तौर पर करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

हत्या के बाद अचानक खर्च करने लगे पैसे

जांच में पुलिस को दोनों छात्रों पर शक तब गहराया, जब हत्या के बाद वे अचानक काफी पैसे खर्च करने लगे और दोस्तों के साथ पार्टी करने लगे। नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार के अनुसार, इसी व्यवहार ने जांच की दिशा बदल दी और दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने एक आरोपी के पास से करीब 1.51 लाख रुपये नकद और एक आईफोन बरामद करने की बात कही है। पुलिस का दावा है कि नकदी की फोरेंसिक जांच में मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद दोनों छात्रों ने कथित तौर पर अपने पहने हुए कपड़े एक नाले में फेंक दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह, दोनों छात्रों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आरोपी उसी स्कूल के छात्र हैं, जहां मृतका प्रिंसिपल और डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थीं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version