ताजा खबर
केरल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत; दो घायलों को निकालने के लिए काटनी पड़ी गाड़ीनिखार हत्याकांड: टीएमएच से निकले राघव की सीधे जेल यात्रा, कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड की दलील ठुकराई; 4 केसों में फंसाजमशेदपुर में अब पुलिस से मदद के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार! 112 पर कॉल के बाद 8 मिनट 42 सेकंड में पहुंच रही टीमएक सूचना से जुगसलाई में मचा बवाल! दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस का लाठीचार्ज; भारी बल तैनातउड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीजकेरल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत; दो घायलों को निकालने के लिए काटनी पड़ी गाड़ीनिखार हत्याकांड: टीएमएच से निकले राघव की सीधे जेल यात्रा, कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड की दलील ठुकराई; 4 केसों में फंसाजमशेदपुर में अब पुलिस से मदद के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार! 112 पर कॉल के बाद 8 मिनट 42 सेकंड में पहुंच रही टीमएक सूचना से जुगसलाई में मचा बवाल! दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस का लाठीचार्ज; भारी बल तैनातउड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटायापंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीकावीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपीलतड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिसझारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्थासोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीज
एक सूचना से जुगसलाई में मचा बवाल! दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस का लाठीचार्ज; भारी बल तैनात - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जुगसलाई में तनाव के बाद मौके पर तैनात पुलिस और क्यूआरटी की टीम।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक प्रतिबंधित पशु को लेकर मिली सूचना के बाद अचानक तनाव की स्थिति बन गई। ईदगाह मैदान और सगुआ होटल के आसपास देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मामला बढ़ने पर पुलिस और क्यूआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को हटाने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

प्रतिबंधित पशु की सूचना के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर के रामदास भट्टा ग्वालाबस्ती से प्रतिबंधित पशु को स्कॉर्पियो वाहन से ले जाने की सूचना मिली थी। पशुपालक उसकी तलाश करते हुए जुगसलाई के सगुआ होटल के पास पहुंचे। वहां प्रतिबंधित पशु के होने की सूचना मिलने के बाद लोगों ने पूछताछ शुरू की।

इसी दौरान स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच इलाके में अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिसके बाद आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

अफवाह फैलते ही बढ़ती गई भीड़

कुछ ही देर में सगुआ होटल के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ भी नारेबाजी और विरोध शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी सुमित कुमार समेत आसपास के थानों की पुलिस और क्यूआरटी की टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्कॉर्पियो जब्त

पुलिस और क्यूआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने कथित तौर पर प्रतिबंधित पशु को ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। इसके बाद भीड़ को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

भीड़ नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। स्थानीय लोगों की ओर से हवाई फायरिंग की भी चर्चा की गई, हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से हवाई फायरिंग की बात से इनकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद ईदगाह मैदान और सगुआ होटल परिसर के आसपास भारी पुलिस बल और क्यूआरटी तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version