ताजा खबर
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशानादिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना
सागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीर - aksharsamvad.com
Spread the love

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र से सामने आई जहरीली शराब की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। शनिवार रात संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद 14 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, रात में बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद प्रभावित लोगों को बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर किया गया।

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों के पहुंचने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया।

इलाज के दौरान 14 लोगों ने तोड़ा दम

रिपोर्ट के मुताबिक, उपचार के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मौतों के वास्तविक कारण और शराब की प्रकृति की जांच कराई जा रही है।

मृतकों में गोलू उर्फ चमन लोधी (45), दिग्विजय लोधी (28), करतार सिंह लोधी (30), उजियार सिंह लोधी (56), रोशन लोधी (30) और राजेंद्र लोधी (32) समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। मृतकों में बंडा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोग शामिल हैं।

पांच मरीजों को BMC सागर किया गया रेफर

गंभीर हालत वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजा गया है। इनमें हरनाम राय (42), उत्तम नट्यू नायक (42), मंगल रजक (40), परम आदिवासी और धनसिंह आदिवासी (30) के नाम सामने आए हैं।

इन मरीजों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बंडा पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कराई।

प्रशासन और पुलिस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर लोगों ने किस स्थान से शराब खरीदी थी और उसमें ऐसा क्या मिला था, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी।

जहरीली शराब की आशंका, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

मामले में जहरीली शराब की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंडा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल प्रशासन की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौतों की सही वजह तथा शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version