ताजा खबर
वो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपवो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यप
घर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वाद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

संपर्क, सम्मान, संबंध अभियान के तहत वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन करते श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के पदाधिकारी।

जमशेदपुर : समाज में आपसी संपर्क, सम्मान और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ वरिष्ठजनों के अनुभव को नई पीढ़ी से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान चलाकर समिति के वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया गया।

वरिष्ठजनों के अनुभव से नई पीढ़ी को मिलेगी दिशा

अभियान की अगुवाई समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती केवल कार्यक्रमों और आयोजनों से नहीं होती, बल्कि आपसी संवाद, सम्मान और आत्मीय संबंधों से होती है। वरिष्ठजन समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से समाज के वरिष्ठ सदस्यों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों और सुझावों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

घर पहुंचकर सुना अनुभव, लिया आशीर्वाद

अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठजनों से मुलाकात की और उनके सामाजिक अनुभवों एवं सुझावों को सुना। वरिष्ठ सदस्यों, मार्गदर्शकों और सलाहकारों ने समिति की इस पहल की सराहना की।

वरिष्ठजनों ने पदाधिकारियों को अपना स्नेह और आशीर्वाद देते हुए सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने की जरूरत बताई। साथ ही नई पीढ़ी को समाज की परंपरा, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

वरिष्ठजनों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

समिति की ओर से सभी वरिष्ठ सदस्यों के सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के संपर्क और सम्मान कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

इन वरिष्ठ सदस्यों का किया गया अभिनंदन

अध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने जिन वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया, उनमें महेश शरण, अनूप रंजन, रूपेश कतरियार, अरविंद श्रीवास्तव, विकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मदन मोहन प्रसाद, अनिल सिन्हा, पंकज सिन्हा, कल्याणी शरण, गायत्री दास, विद्या लाल, ब्रह्मदेव प्रसाद, आमोद कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, आकाश सिन्हा एवं अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य सम्मानित सदस्य शामिल रहे।

समिति के पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी

अभियान के दौरान समिति के महासचिव राजीव शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, वरीय उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव रितेश शरण, अरुण श्रीवास्तव, हरिशंकर सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुजीता शरण एवं हेमलता शरण ने अभियान में भाग लिया। वहीं कोषाध्यक्ष संजय कुमार लाल दास और सह कोषाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भी अभियान में शामिल रहे।

समिति की इस पहल को समाज के वरिष्ठजनों और नई पीढ़ी के बीच संवाद की मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version